Saturday, 26 April 2014

जिन्दाबाद जुगाड


गांठ लेते हैं नेताजी आते ही चुनाव यारी
जीतने के लिये अधिकारी गांठ लेते हैं
भ्रष्टाचार-मुक्त सरकारी तन्त्र देने हेतु
चोर-डाकू-माफ़िया-जुआरी गांठ लेते हैं

गांठ लेते हैं अनेक बधिक-शिकारी-धूर्त
व्याभिचारी और अनाचारी गांठ लेते हैं
हाथी छोड साइकिल चढते हैं कुछ
साइकिल छोड हाथी की सवारी गांठ लेते हैं

Dr. Rahul Awasthi
https://twitter.com/Drrahulawasthi
http://drrahulawasthiauthor.blogspot.in/
https://plus.google.com/u/0/112427694916116692546
https://www.facebook.com/pages/Dr-Rahul-Awasthi/401578353273208


No comments:

Post a Comment